नमामि गंगे के तहत गंगा में छोड़े गए 5 हजार कार्प मछलियों के बीज

गंगा और यमुना के संगम तट पर मत्स्य संरक्षण हेतु रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज। गंगा और यमुना के पवित्र संगम तट, अरैल घाट पर मंगलवार को नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय प्रमुख कार्प प्रजातियों — कतला, रोहू और मृगल — की कुल पाँच हजार मछलियों के बीज गंगा नदी में छोड़े गए।

कार्यक्रम का आयोजन भा.कृ.अ.अनु.प.-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी), प्रयागराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. डी.एन. झा ने नमामि गंगे परियोजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गंगा और इसकी सहायक नदियों में घट रही प्रमुख मछली प्रजातियों की संख्या बढ़ाने के लिए बीज रैंचिंग की जा रही है। साथ ही, स्थानीय लोगों को गंगा की स्वच्छता और जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है।

संस्थान के केन्द्राध्यक्ष डॉ. बी.आर. चह्वान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गंगा में मछलियों के संरक्षण और रैंचिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि, प्रयागराज के वन संरक्षक श्री तुलसीदास शर्मा ने गंगा की स्वच्छता में वन की भूमिका बताते हुए उपस्थित लोगों से जैव विविधता बचाने का आह्वान किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार) के संयोजक श्री राजेश शर्मा ने सभी को गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में गंगा विचार मंच, गंगा प्रहरी, मत्स्य विभाग (उ.प्र.) के प्रतिनिधि, आसपास के गाँवों के मत्स्य पालक, व्यवसायी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं और मछुआरों ने भी अपने विचार रखे और गंगा की स्वच्छता के लिए संकल्प लिया।

इस मौके पर सिफरी के वैज्ञानिक डॉ. वेंकटेश ठाकुर, डॉ. विकास कुमार समेत कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा