गीता का ज्ञान सर्वकालिक और सर्वदेशीय : राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों के विचार

गीता का ज्ञान सर्वकालिक और सर्वदेशीय : राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों के विचार

वाराणसी। श्रीमद्भगवद्गीता एक ऐसा दर्शन है, जो हर युग और हर देश में मानव जीवन के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह विचार शनिवार की शाम प्रोफेसर बीएन जुयाल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित “वर्तमान समय में श्रीमद्भगवद्गीता की प्रासंगिकता” विषयक राष्ट्रीय वेबिनार में विभिन्न शिक्षाविदों और विद्वानों ने व्यक्त किए।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़ ने स्वागत करते हुए कहा कि गीता का ज्ञान सर्वकालिक और सर्वदेशीय है। विषय प्रवर्तन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार डॉ. अत्रि भारद्वाज ने गीता को सभी कालों और सम्पूर्ण विश्व के लिए उपादेय बताया।

मुंबई से जुड़े सिने इतिहासवेत्ता डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने गीता को व्यक्तिगत विकास और आध्यात्मिक शांति का मार्गदर्शन बताया। डॉ. रामविनय सिंह (देहरादून) ने गीता के कर्मयोग और निष्काम कर्म के सिद्धांतों को तनावमुक्त जीवन का संदेश बताया। दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की डॉ. विदुषी आमेटा ने गीता को नैतिक दुविधाओं से उबारने वाला ग्रंथ कहा, जबकि प्रो. ऋचा मिश्रा (छपरा) ने जीवन के मूलभूत सिद्धांतों की व्याख्या में इसकी उपयोगिता रेखांकित की।

उच्च न्यायालय प्रयागराज के अधिवक्ता अजीत सिंह ने कहा कि गीता का उपदेश केवल व्यक्तिगत कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि समस्त मानव जाति के कल्याण का संदेश देता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने लिया भाग   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, राजातालाब (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण