राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में कराएं अपने मामलों का निस्तारण : न्यायाधीश अखिलेश दुबे

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार दोपहर 1:30 बजे जनपद न्यायालय परिसर सराय तहसील ज्ञानपुर से जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अखिलेश दुबे ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

इस अवसर पर न्यायाधीश अखिलेश दुबे ने कहा कि लोग अपने लंबित मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराकर शीघ्र राहत प्राप्त कर सकते हैं। लोक अदालत में मामलों का निस्तारण दोनों पक्षों की सहमति से किया जाता है, जिससे समय और धन की बचत होती है।

 

रवानगी के दौरान श्रीमती पुष्पा सिंह, अपर जिला जज प्रथम एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, आनन्द कुमार मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती तरूणिमा पाण्डेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही सहित न्यायिक अधिकारीगण एवं यातायात प्रभारी मौजूद रहे।

 

इस प्रचार-प्रसार का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक करना है, ताकि बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होकर अपने मामलों का निस्तारण करा सकें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा