भदोही: सहकारिता समाज की आर्थिक व सामाजिक उन्नति की चाबी

भदोही: सहकारिता समाज की आर्थिक व सामाजिक उन्नति की चाबी

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

ज्ञानपुर। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सहकारिता विभाग की कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि सहकारिता समाज की आर्थिक और सामाजिक प्रगति की मजबूत नींव है। उन्होंने पैक्स अध्यक्षों व सचिवों से आह्वान किया कि सदस्यता अभियान में दिए गए लक्ष्यों को पूरा कर समितियों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएं, ताकि क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

 

जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष सुमन राय ने कहा कि किसानों के सहयोग से समितियां समृद्ध बन सकती हैं। सहकारिता विभाग के एआर राम प्रकाश ने बताया कि 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें किसानों को जोड़ा जाएगा। इसमें सचिवों की भूमिका अहम होगी।

 

उन्होंने बताया कि सदस्यता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक नए सदस्य को न्यूनतम दो अंश खरीदने होंगे, जिनकी कीमत क्रमशः 226 और 200 रुपये होगी। पुराने सदस्यों के लिए अंश खरीदना अनिवार्य नहीं है, हालांकि यदि वे चाहें तो उनके नए अंश पुराने अंशों में जोड़ दिए जाएंगे।

 

इस अवसर पर प्रकाश चंद्र चौरसिया, शशि प्रकाश गुप्ता, प्रकाश सिंह, मिलिंद्र कुमार, नूर उल हसन, चंदूलाल चंद्राकर, कृष्णकांत त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा