AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर सुहेलदेव समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर सुहेलदेव समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

 

भदोही। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा 11वीं शताब्दी में विदेशी आक्रांताओं को हराने वाले हिंदू गौरव महाराजा सुहेलदेव पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी (सुभासपा) के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष संतोष राजभर, प्रदेश सचिव राकेश कुमार वर्मा, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि रमेश चंद्र मास्टर, पूर्व जिला अध्यक्ष आईटी सेल बृजेश राजभर, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामजी जायसवाल, भदोही विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर राय व अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “सुहेलदेव समाज पार्टी जिंदाबाद” और “ओमप्रकाश राजभर जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए AIMIM नेता के बयान पर नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव केवल भदोही ही नहीं, बल्कि पूरे देश के हिंदुओं के हृदय सम्राट हैं। उन पर किसी प्रकार की अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते शौकत अली ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो आंदोलन और उग्र होगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा