थाना सारनाथ पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के आभूषण व नकद बराम

थाना सारनाथ पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के आभूषण व नकद बरामद 

 

वाराणसी– पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट की घटनाओ के अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व मे थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक व धरातलीय सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से मु.अ.स. 503/2023 धारा 545/380/511 भादवि से सम्बन्धित 02 शातिर चोरों 1- राजू कुमार भारद्वाज पुत्र रामजी भारद्वाज निवासी सा0 12/2 सिंहपुर थाना सारनाथ वाराणसी 2- धर्मेन्द्र उर्फ महेन्द्र उर्फ नाटे राजभर पुत्र नखडू राजभर निवासी 9/83 घुरहुपुर सिंहपुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को आज दिनांक 29.12.23 को समय करीब 8.35 बजे सिंहपुर अंडरपास से गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के पीली व सफेद धातु के आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार रु.) व 10160/- रु. नकद बरामद बरामद करते हुए सफल अनावरण किया गया।

 

विवरण पूछताछ-पूछताछ करने पर अभियुक्त राजू कुमार व धर्मेन्द्र नाटे ने बताया कि हम लोग इस समय बेरोजगार होकर काम की तलास में इधर उधर भटक रहे थे हम लोगो को कोई काम नही मिल रहा था हम लोग दारु गांजा के सेवन के आदी है और जुआ भी खेलते है।

 

इसी लिये हम लोगो ने आपस में प्लानिग कर एक प्लान बनाया कि ठन्डी का समय चल रहा है घरो में चोरी करना बहुत ही आसान है हम लोगो ने कुछ दिन पहले एक घर को टारगेट कर चोरी कर लिये थे जिसमे हम लोगो ने सोने चांदी के आभूषण व नगद रुपये चोरी किये थे आभूषणो को बेचने के लिये हम लोग जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह,उ0नि0 राजकुमार चौहान,उ0नि0 दीना नाथ यादव,हे0का0 रामबाबू,हे0का0 रामानन्द यादव,का0 आलोक मौर्या,हे0का0 अरविन्द यादव,का0 सौरभ तिवारी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला