भटहर-मीरगंज में ऐतिहासिक दंगल, 200 से अधिक पहलवानों ने दिखाया दम

भटहर-मीरगंज में ऐतिहासिक दंगल, 200 से अधिक पहलवानों ने दिखाया दम

जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के ग्राम सभा भटहर-मीरगंज में सोमवार को ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए महिला व पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

दंगल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला, मनोज दुबे, चंद्रभान गिरी, जज सिंह अन्ना, हनुमंत पांडे, विनोद पांडेय और राजेश खन्ना तिवारी समेत अनेक जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में महिला पहलवानों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली की अनामिका, कानपुर की अंशिका और ऋतिका, इलाहाबाद की प्राची, कछवा की खुशबू और चंदौली की कोमल ने आकर्षक मुकाबलों से दर्शकों का मन मोह लिया।

पुरुष वर्ग में भी कई नामचीन पहलवानों ने अपनी ताकत दिखाई। जौनपुर केसरी रामसमुझ, प्रयागराज केसरी रामबाबू, सुल्तानपुर केसरी अंगद, रायबरेली के मुकेश व सुनील, बनारस के अमरदेव व कुमार, गाजीपुर के नेहरू, बलिया के राम आश्रम और दिल्ली के नीतू समेत सैकड़ों पहलवान अखाड़े में उतरे।

दंगल में लगभग 200 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। मुकाबलों की शर्तें 2000 से लेकर 21000 रुपये तक रखी गई थीं। हजारों की संख्या में जुटे दर्शक “जयकारे” लगाते हुए पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल के साथ रामपुर ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने किया योग   रिपोर्ट : विशेष संवाददाता रामपुर (जौनपुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, गड्ढा भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

    न्यायालय के आदेश पर मछलीशहर तहसील प्रशासन ने कराई कब्जामुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि कराई मुक्त   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के बरईपार अंतर्गत ग्राम बटनहित,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास