अमृत वाटिका अभियान के तहत 500 पौधों का बृहद वृक्षारोपण

अमृत वाटिका अभियान के तहत 500 पौधों का बृहद वृक्षारोपण

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। विकासखंड बरसठी के ग्राम पंचायत लखराव में रविवार को अमृत वाटिका अभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ बरसठी वर्षा बंग ने अधिकारियों, ग्राम प्रधान, सचिव व ग्रामीणों के साथ मिलकर 500 पौधे रोपे।

 

कार्यक्रम में 150 करौंदे के पौधे बाड़ पर लगाए गए, जिससे प्राकृतिक सुरक्षा कवच तैयार होगा। वहीं 350 फलदार पौधे जैसे आम, अमरूद और आंवला भी रोपे गए। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले वर्षों में इन पौधों से ग्रामीणों को ताजे व पौष्टिक फल मिलेंगे।

 

बीडीओ ने कहा कि इस पहल को भविष्य में स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा। इससे गांव की महिलाएँ वृक्षों की देखभाल, फल संग्रहण और विपणन में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। यह उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में लाभ पहुंचाएगा।

 

बीडीओ वर्षा बंग ने ग्रामीणों से अपील की कि प्रत्येक नागरिक वृक्षों की देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने कहा कि हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सभी को मिलकर अमृत वाटिका अभियान को सफल बनाना होगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा