चंदौली : यथार्थ नर्सिंग कॉलेज में सीनियर्स को भावुक विदाई

चंदौली : यथार्थ नर्सिंग कॉलेज में सीनियर्स को भावुक विदाई

 

चंदौली। यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन उत्साह और भावुकता के बीच हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र राय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को जीवन में सफलता की कुंजी बताते हुए समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।

 

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। कनिष्ठ विद्यार्थियों ने भावुक अंदाज में सीनियर्स को विदाई दी, जबकि वरिष्ठ छात्रों ने कॉलेज में बिताए अपने अनुभव साझा किए। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और संवेदनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

कॉलेज प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। नर्सिंग व पैरामेडिकल क्षेत्र में सेवा भाव सबसे बड़ी ताकत है, जिसे हर विद्यार्थी को अपनाना चाहिए।

 

प्राचार्य डॉ. जेनेट जे ने विद्यार्थियों से अनुशासन और सेवा भाव को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग और पैरामेडिकल क्षेत्र मानवीय सेवा का प्रतीक है और इस क्षेत्र से जुड़े छात्र-छात्राएँ समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

 

इस अवसर पर कॉलेज मैनेजर प्रवीण मिश्रा, फैकल्टी धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, सोनी चौहान, कंचन यादव, अर्चना राज समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधन की ओर से अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंगल में भालू के हमले से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    जयमोहनी रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गया था युवक, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव   SHREE 7NEWS, नौगढ़ (चंदौली)। थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी राजू वनवासी (28) की…

    आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    आर्थिक युवा बिंद महासभा ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी की उठाई मांग   SHREE 7NEWS, चंदौली। आजाद बिंद हत्याकांड को लेकर आर्थिक युवा बिंद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास