लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक  ग्रहण  किया प्रसाद

लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक  ग्रहण  किया प्रसाद

 

धानापुर (चंदौली)। पावन नवरात्र के अवसर पर नरौली गंगा घाट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में मंगलवार को धानापुर तर्पण समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वेद पाठशाला के वटुकों, आचार्यों, ब्राह्मणों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

तर्पण समिति ने भंडारे से पूर्व विधिपूर्वक आचार्यों और ब्राह्मणों का सम्मान कर उन्हें दक्षिणा प्रदान की और ससम्मान विदा किया। पितृपक्ष के दौरान प्रतिदिन नरौली गंगा तट पर पंडित मुन्ना मिश्रा के नेतृत्व में करीब पांच दर्जन श्रद्धालु अपने पितरों का तर्पण करते हैं। इस परंपरा के बाद हर वर्ष की भांति इस बार भी भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े भाव से प्रसाद ग्रहण किया और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

 

इस अवसर पर आचार्य रमेश द्विवेदी, आचार्य अरुण त्रिपाठी, पंडित मुन्ना मिश्रा, सनद मिश्रा, रामकुमार बहेलिया, भरत रस्तोगी, रामलाल रस्तोगी, रमेश पाल, कैलाश बहेलिया, संजय गुप्ता, विरेंद्र मौर्या, चेखूर प्रजापति, जयचंद बर्नवाल, त्रिलोकी रस्तोगी और निहोर रस्तोगी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग