रामलीला में फुलवारी प्रसंग का मनोहारी मंचन, दर्शक भावविभोर

रामलीला में फुलवारी प्रसंग का मनोहारी मंचन, दर्शक भावविभोर

 

चहनियां (चंदौली)। रामगढ़ स्थित रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के दूसरे दिन सोमवार की रात फुलवारी प्रसंग का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम और सीता जी के प्रथम मिलन के इस दृश्य को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।

 

मंचन के दौरान दिखाया गया कि अयोध्या नरेश दशरथ के पुत्र श्रीराम और लक्ष्मण, महर्षि विश्वामित्र के साथ जनकपुर पहुंचते हैं। नगर भ्रमण और गंगा स्नान के उपरांत दोनों राजकुमार गुरु की आज्ञा से जनकपुरी की सुंदर फुलवारी में प्रवेश करते हैं। बगीचे की छटा देखकर वे मोहित हो जाते हैं। तभी जनक नंदिनी सीता अपनी सखियों संग मां गिरिजा के मंदिर में पूजा करने आती हैं।

 

प्रसंग में दिखाया गया कि एक सखी श्रीराम की सुंदरता देखकर मुग्ध हो जाती है और सीता से प्रभु के रूप का वर्णन करती है। इसके बाद जब सीता की नजर राम पर पड़ती है तो वे भी उनके सौंदर्य से मोहित हो जाती हैं। कुछ देर तक दोनों की निगाहें एक-दूसरे से मिलती हैं। इसके बाद सीता जी मंदिर में पूजन कर महल लौट जाती हैं, वहीं राम और लक्ष्मण विश्वामित्र के आश्रम वापस जाते हैं।

 

इस अवसर पर लोकनाथ महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह, राजेंद्र पांडेय, रणधीर सिंह, अमृत प्रकाश सिंह, सुधिंद्र पांडेय, विनोद यादव, प्रवीण पांडेय, कृष्ण गोपाल पांडेय, नागेंद्र सिंह फौजी, डॉ. भृगुनाथ प्रजापति, रामअनुज यादव, निलेश यादव, अफरोज अहमद, राजकुमार सिंह, राजेश सिंह, सुभाष सिंह फौजी, राकेश सिंह फौजी, कपिलदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर