जौनपुर में यूरिया खाद की किल्लत से किसानों में आक्रोश, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

जौनपुर में यूरिया खाद की किल्लत से किसानों में आक्रोश, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

जौनपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में यूरिया खाद की किल्लत ने किसानों को परेशान कर दिया है। सरकारी गोदामों से लेकर प्राइवेट दुकानों तक कहीं भी खाद उपलब्ध न होने पर किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। हालात यह हैं कि सरकारी गोदाम पर औपचारिकताएं तक पूरी नहीं हो पा रही हैं और दलालों का कब्जा दिखाई दे रहा है।

प्राइवेट दुकानों पर भी यूरिया खाद न मिलने से किसानों में रोष गहराता जा रहा है। इसी समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अन्ना ने आरोप लगाया कि जिले में यूरिया खाद की भारी डंपिंग की जा रही है और कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। उन्होंने इसे सरकार को अस्थिर करने की साजिश का हिस्सा करार दिया।

ज्ञापन मिलने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान अन्ना की अधिकारियों से खाद को लेकर जमकर नोकझोंक भी हुई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

    जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को…

    जौनपुर में बेटी ने निभाया बेटा होने का फर्ज, भाई को दी मुखाग्नि—टूटी सामाजिक रूढ़ियां

    पति के बाद अब भाई का भी अंतिम संस्कार कर अंजू पाठक ने पेश की साहस और कर्तव्य की मिसाल; समाज में सराहना की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट