सोंगर पुलिया के पास नदी में मिले तीन बच्चों के शव, सीमांकन के बाद जौनपुर पुलिस ने संभाला मामला
जौनपुर : रविवार को सोंगर गांव (आजमगढ़ सीमा) स्थित बेसव नदी में तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दो शव एक साथ बंधे मिले जबकि तीसरा शव करीब 15 मीटर दूर पुल के नीचे बरामद हुआ। मृतकों में एक लड़की और दो लड़के हैं।
घटना स्थल आजमगढ़ की सीमा में आने के बावजूद वहां की पुलिस ने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद लेखपाल को बुलाकर सीमांकन कराया गया और जौनपुर के खेतासराय पुलिस ने शव कब्जे में लिया। खेतासराय थानाध्यक्ष रामआसरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किसी ने शवों को नदी में बहाया है।




