त्योहारों पर कानून-व्यवस्था दुरुस्त रहे, महिलाओं की सुरक्षा पर रहे खास ध्यान : आईजी

त्योहारों पर कानून-व्यवस्था दुरुस्त रहे, महिलाओं की सुरक्षा पर रहे खास ध्यान : आईजी

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

 भदोही : पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आर.पी. सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार में जनपद स्तरीय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। आगमन पर उन्हें गार्द द्वारा सलामी दी गई। बैठक में आगामी त्यौहार नवरात्रि, रामनवमी, दीपावली और छठ पूजा के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और मिशन शक्ति 5.0 की प्रगति पर चर्चा की गई।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक समेत सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। आईजी ने निर्देश दिए कि मिशन शक्ति केन्द्रों की स्थापना सभी थानों पर जल्द पूर्ण कराई जाए। महिला हेल्प डेस्क, एंटी-रोमियो टीम और महिला बीट पुलिस सक्रिय रूप से काम करें तथा पीड़िताओं से परिवार जैसा व्यवहार कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

 

उन्होंने छेड़खानी, यौन उत्पीड़न और साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए। त्योहारों के अवसर पर आमजन को निर्भय, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

 

आईजी ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस-जन सहयोग से सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा