मां मुंडेश्वरी धाम से दर्शन पूजन कर लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

मां मुंडेश्वरी धाम से दर्शन पूजन कर लौट रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

 चंदौली : बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 43 वर्षीय शिक्षिका ममता पांडेय की रविवार को बिहार के चांद डाक बंगला के पास बाइक के आमने-सामने टक्कर में मौत हो गई। उनके 45 वर्षीय पति राकेश पांडेय बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार ममता पांडेय बिहार के इटही, जिला कैमूर में उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने पति के साथ बाइक से अति प्राचीन मा मुंडेश्वरी धाम में दर्शन पूजन कर घर लौट रही थीं। चांद डाक बंगला रोड पुल के पास सामने से आती बाइक से टकराने के कारण उनका निधन हो गया। पति राकेश पांडेय ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण वह सुरक्षित रहे।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। देर रात शव रामगढ़ लाकर बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शिक्षिका की अचानक मौत से उनके परिवार—ससुर सदानंद पांडेय, पति राकेश पांडेय और दो पुत्र—गहरे शोक में हैं। गांव में उनकी याद में रामलीला का आयोजन नहीं किया गया।

शिक्षिका ममता पांडेय के मृदु स्वभाव और समाजसेवी व्यक्तित्व के कारण पूरे गांव में मातम छा गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन