मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद, प्रदेश विकास के लिए मांगे सुझाव

मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद, प्रदेश विकास के लिए मांगे सुझाव

 

 चंदौली : विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के विजन को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संवाद किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने की कार्ययोजना तैयार करें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की नींव ग्राम पंचायतों से शुरू होती है। जब तक ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत मजबूत नहीं होंगे, तब तक प्रदेश और देश को विकसित बनाने का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को भेजे गए पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी सदस्य विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में भागीदार बनें।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 12 सेक्टर—कृषि एवं पशुधन, औद्योगिक विकास, आईटी एवं नई तकनीक, पर्यटन, नगर व ग्राम्य विकास, अवस्थापना, सामाजिक कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सुशासन आदि पर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। सरकार द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर या https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पर लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद से मिले सुझावों में से तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वालों को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। अब तक प्रदेश भर से 12 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके हैं।

 

मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से स्वच्छता और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत का हिस्सा बनने के लिए हर नागरिक को जिम्मेदारी उठानी होगी।”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन