दो मोबाइल चोरों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो मोबाइल चोरों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सकलडीहा (चंदौली) : सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कस्बा तिराहे पर चेकिंग के दौरान चोरी के 10 मोबाइल के साथ दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आटो से आते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। आरोपियों की पहचान परमेश (30) पुत्र स्व. विश्वनाथ और रमाशंकर (45) पुत्र लालता, दोनों ग्राम धरहरा, थाना तरवां, जिला आजमगढ़ के रूप में हुई। तलाशी में दोनों के पास से कुल 10 मोबाइल बरामद हुए। आरोपियों के पास चोरी का कोई प्रमाण पत्र नहीं था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आजमगढ़, गाजीपुर और चंदौली के विभिन्न स्थानों से मोबाइल चोरी कर बाजार में बेचते थे। चोरी किए गए मोबाइल खरीदने वाले और बेचने वाले दोनों को वे उचित दाम पर सौंपते थे।

गिरफ्तारी व बरामदगी में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव, व.उ.नि. वरुणेन्द्र राय, उ.नि. संतोष कुमार यादव, हे.का. सतीश कुमार यादव और का. शब्बीर अहमद सक्रिय रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन