पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत Wall of Dreams कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत Wall of Dreams कार्यक्रम का आयोजन

 चंदौली : मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत थाना चंदौली पर Wall of Dreams कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा संचालित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन और सखी निवास योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य और उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने अपने हाथों के निशान Wall of Dreams पर लगाकर अपने सपनों और आकांक्षाओं को व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें अपने विचार और भविष्य की योजनाओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने का अवसर देना है।

अनंत चंद्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर (IPS), क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक और अन्य अधिकारी व छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन