हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया माल्यार्पण

 

चंदौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मंगलवार को जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, डिप्टी कलेक्टरगण तथा कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री स्वतंत्रता संग्राम की मूल भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। गांधी जी ने अपने विचारों और संघर्ष से पूरी दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया, जिसके प्रभाव से संयुक्त राष्ट्र ने उनके जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मान्यता दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के जीवन मूल्य और शास्त्री जी का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व आज भी हमें प्रेरणा देता है।

 

डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि इन महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य सिर्फ उन्हें याद करना ही नहीं, बल्कि उनके विचारों और विजन को अपने जीवन में आत्मसात करना है। गांधी जी ने जिस स्वच्छता का संदेश दिया, उसका अर्थ केवल भौतिक स्वच्छता ही नहीं बल्कि मन, वचन और कर्म की शुद्धता भी है।

 

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि समाज के अंतिम पायदान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी की है। सकारात्मक सोच के साथ यदि कार्य किए जाएं तो समाज को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और यही किसी अधिकारी के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान