राजमणि पांडेय बने भदोही जिलाध्यक्ष व प्रदेश मीडिया प्रभारी

संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, ग्राम प्रधानों व ग्रामीण जनता की समस्याओं को उठाने का किया संकल्प

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी ने भदोही जनपद के महजूदा गांव के ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय को बड़ा दायित्व सौंपते हुए जिलाध्यक्ष भदोही और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।

 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि श्री पांडेय ने हमेशा पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं को मुखरता से उठाया है और ग्रामीण समाज की बेहतरी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को बुलंद करेंगे और पंचायत राज, ग्रामीण विकास व सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहेंगे।

 

नवमनोनीत जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी राजमणि पांडेय ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण जनता की समस्याओं का समाधान उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने पर उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

 

श्री पांडेय के मनोनयन पर संगठन के संरक्षक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश चंद्रभूषण पांडेय, वरिष्ठ ग्राम प्रधान संरक्षक रवि शंकर अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल, विद्यासागर यादव, प्रदेश प्रवक्ता ज्योति यादव, बुंदेलखंड प्रभारी दिनकर तिवारी, मंडल प्रभारी रवि शर्मा, गजेंद्र सिंह, उमापति तिवारी, अरविंद राजभर, गंभीर सिंह राणा, रणजीत चौधरी, महिपाल सिंह राजपूत, शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश पांडेय, अनुज द्विवेदी, सपना चतुर्वेदी, आनंद यादव, प्रीती देवी, फहीम अहमद, दीप नारायण त्रिपाठी, सम्राट चौधरी, अमित सिंह पटेल, राम सुंदर पटेल आदि ने बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा