मां शेरावाली के जयकारों से गूंजी कालीन नगरी, विसर्जन जुलूस सकुशल सम्पन्न

डीएम-एसपी रहे मुस्तैद, श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते दी मां को विदाई

 

भदोही। दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस मंगलवार को नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुनों पर नाचते-गाते, अबीर-गुलाल उड़ाते और पटाखे फोड़ते हुए माता रानी का जयकारा लगाते रहे।

 

विसर्जन जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना रहा। डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य और एएसपी शुभम अग्रवाल नगर पालिका परिसर में बने अस्थायी कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखे रहे। वहीं चेयरमैन पति डॉ. मो. अतहर अंसारी, अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह व अंसार अख्तर अंसारी स्वयं शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं संग मां जगदम्बा को विदाई दी।

 

सुबह आरती और पूजा के बाद प्रतिमाओं को उठाने का क्रम शुरू हुआ तो माहौल भावुक हो उठा। महिलाओं ने आरती उतारकर मां से परिवार की खुशहाली और मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की। सभी प्रतिमाएं दोपहर बाद मर्यादपट्टी एकमा तिराहे पर एकत्र हुईं। वहां से शाम पांच बजे जुलूस उगापुर स्थित नहर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालु मां के जयकारों के साथ भक्ति व फिल्मी गीतों पर झूमते-थिरकते चल रहे थे।

 

शाम साढ़े सात बजे तक प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। लिप्पन तिराहे से लेकर अज़ीमुल्लाह चौराहे तक सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं घरों की छतों से मां को अंतिम विदाई देती नजर आईं।

 

जुलूस को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा के सकुशल सम्पन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली और अधिकारियों व पुलिस बल को बधाइयां दी गईं।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाल विद्या विकास यादव, सत्यशील जायसवाल, विनीत बरनवाल, भरत जायसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे और प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक आगे बढ़ाते दिखे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा