नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प: सीएम योगी

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन, करीब 200 लोगों से सीधी बातचीत

 

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है, इसलिए जन समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

 

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले या कमजोरों को उत्पीड़ित करने वालों को किसी भी सूरत में न बख्शा जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

सीएम योगी ने पारिवारिक विवादों में मध्यस्थता करने, राजस्व और पुलिस मामलों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने और हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी कारण से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें उसका लाभ तुरंत दिलाया जाए।

 

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए। सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि उनकी मदद की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बच्चों और महिलाओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट गिफ्ट कर आशीर्वाद दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा