महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में डॉ. निशा सिंह बनीं पहली महिला प्रोफेसर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंग्रेज़ी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। विभागाध्यक्ष डॉ. निशा सिंह को पहली महिला प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी प्रोफेसर पद पर नियुक्ति का आदेश 5 अक्टूबर को कुलपति कार्यालय से जारी किया गया।
डॉ. निशा सिंह का कार्यकाल जनवरी 2026 तक निर्धारित है। उनके साथ विभाग में पहले से प्रो. नलिनी श्याम कामिल प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अब विभाग में दो प्रोफेसरों की उपस्थिति से शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध गतिविधियों में और इजाफा होगा।
डॉ. निशा सिंह ने न केवल शिक्षण में उत्कृष्टता दिखाई है, बल्कि विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। विभाग की पहली महिला प्रोफेसर बनने के इस गौरवपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई दी है।






