सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गाजीपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गाजीपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

गाजीपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज गुरुवार को गाजीपुर के दौरे पर रहेंगे। वे यहां सैदपुर के सपा विधायक अंकित भारती के विवाह समारोह में शामिल होंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव दोपहर 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से रामपुर मांझा स्थित रंग जी महाविद्यालय के हैलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से विधायक अंकित भारती के निवास प्रेम प्रकाश कुंज जाएंगे, जहां वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

इसके बाद सपा प्रमुख दोपहर 1:10 बजे नारी पचदेवरा पहुंचेंगे, जहां वे समाजवादी पार्टी के राज्य समिति सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता राजकुमार पांडे के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से भेंट करेंगे।

अखिलेश यादव का अगला कार्यक्रम सिधौना में प्रस्तावित है। दोपहर 2:30 बजे वे सिधौना स्थित रामकरन पीजी कॉलेज के हैलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से पूर्व एमएलसी विजय यादव के निवास जाएंगे और उनसे तथा उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

सभी कार्यक्रमों के उपरांत सपा अध्यक्ष हेलीकॉप्टर से गाजीपुर से वाराणसी के लिए रवाना होंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा