गंगा-यमुना केवल नदी नहीं, जीवन का प्रवाह हैं: राजेश शर्मा

नमामि गंगे के तत्वावधान में कार्तिक महोत्सव पर स्वच्छता जनजागरण अभियान आयोजित

 

प्रयागराज । “गंगा और यमुना केवल नदियाँ नहीं, बल्कि जीवन का प्रवाह हैं। उनकी स्वच्छता में ही मानवता की पवित्रता निहित है।” — नमामि गंगे कार्यक्रम संयोजक राजेश शर्मा ने यह संदेश कार्तिक महोत्सव के अवसर पर बलुआ घाट, यमुना तट पर आयोजित स्वच्छता जनजागरूकता कार्यक्रम में दिया।

 

नमामि गंगे के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गंगा टास्क फोर्स 137 बटालियन ने स्थानीय नागरिकों को नदी की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व पर जागरूक किया।

 

महापौर उमेश चंद गणेश केसरवानी ने कहा कि “धर्म की सच्ची परिभाषा वही है जो समाज को धारण करे। जब तक नदियाँ, पर्वत और वृक्ष सुरक्षित रहेंगे, तभी तक मानव जीवन और प्रकृति की रक्षा संभव है।” उन्होंने दुर्गा कवच का उल्लेख करते हुए कहा कि देवी दुर्गा ने स्वयं कहा है — “नदी, पर्वत और वृक्ष जब तक संरक्षित रहेंगे, तभी तक मैं जगत की रक्षा कर सकूंगी।”

 

पूर्व आईपीएस लालजी शुक्ला ने पंचमहाभूत की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे शरीर के पाँच तत्व — पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश — तभी शुद्ध रहेंगे जब हम गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों को प्रदूषण से मुक्त रखेंगे। यह हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है।

 

डॉ. नरेंद्रनाथ व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि वैदिक संस्कृति सदैव प्रकृति की शुद्धता और संतुलन पर बल देती आई है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी देवराज इंद्र की पूजा बंद कराकर गोवर्धन और यमुना की पूजा इसी उद्देश्य से प्रारंभ कराई थी कि मानव पर्यावरण की रक्षा को ही सर्वोच्च धर्म समझे।

 

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. कंचन मिश्रा, सचिव अथर्वन फाउंडेशन, द्वारा किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें आने वाले स्नानार्थियों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को कपड़े के झोले, टी-शर्ट और कैप्स वितरित किए गए।

डॉ. मिश्रा ने लोगों से अपील की कि वे गंगा-यमुना को माता के रूप में पूजें और उनमें किसी भी प्रकार की गंदगी या कचरा न डालें।

 

अथर्वन फाउंडेशन के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्र ने कहा कि नमामि गंगे, गंगा टास्क फोर्स और अथर्वन फाउंडेशन का यह संयुक्त अभियान समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी पहल है।

कोषाध्यक्ष डॉ. सुभाष वर्मा ने हरित और स्वच्छ पर्यावरण की आवश्यकता पर बल दिया।

 

कार्यक्रम में श्री संजय ममगई (जोनल अधिकारी), श्री रंजन शर्मा, सुरेंद्र सिंह (माँ गंगा सेवा समिति), श्री शिवकुमार शर्मा (तीर्थपुरोहित), चौधरी शैलेन्द्र नाथ सिंह, श्री ॐ प्रकाश द्विवेदी, महेंद्र कुमार पांडे, प्रभाकर मिश्रा, प्रवीण कुमार केसरवानी, शनि अग्रहरि, रामजी सिंह, फूलचंद गुप्ता, अवधेश पांडे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

 

अथर्वन फाउंडेशन की ओर से डॉ. अमिता गुप्ता, डॉ. अर्चना मिश्रा, मोहिता त्रिपाठी, नीलम पांडेय, सरिता दुबे, सुषमा सिंह, प्रीति गुप्ता, कल्पना जायसवाल, अल्पना सिंह, एडवोकेट आशीष मिश्रा, हेमंत कुमार और अंकित पाठक ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से माँ यमुना की आरती में भाग लिया और “स्वच्छ, निर्मल और अविरल गंगा-यमुना” के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य उत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया गुरु आशीर्वाद

    स्वामी योगानंद आश्रम में शतचंडी महायज्ञ के समापन पर गुरु गद्दी पूजन, डॉ. नरेन्द्र नाथ व्यास ने गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह