फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपी ने जम्मू-कश्मीर को हराया

शिवम राजपूत की तूफानी पारी से यूपी की शानदार जीत

 

मुंबई (वाराणसी): उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड की टीम ने एलआईसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर को सात विकेट से पराजित किया। मैच शुक्रवार को मुंबई के हिंदू जिमखाना मैदान में खेला गया।

 

जम्मू-कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की और निर्धारित 20 ओवर में 126 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने तेज शुरुआत करते हुए मात्र 12 ओवर में 130 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में कप्तान सुशील यादव की अगुवाई और गेंदबाजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने 4 विकेट झटके।

 

वहीं बल्लेबाज़ी में शिवम राजपूत ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 30 गेंदों पर 72 रन की धुआंधार पारी खेली। इसके अतिरिक्त विष्णु जी ने नाबाद 35 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

 

जीत की सूचना मिलते ही टीम में खुशी का माहौल रहा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम राजपूत को आगामी 5 दिसंबर को सिगरा स्टेडियम में होने वाली दिबांग प्रीमियर लीग में विशेष सम्मान दिया जाएगा। वहीं, एसोसिएशन के संयुक्त सचिव संपूर्णानंद पांडेय ने भी खिलाड़ियों को जीत पर शुभकामनाएं दीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा