भदोही : आंतरिक शक्ति से वैश्विक व्यापार पर प्रेरक संगोष्ठी

 आंतरिक शक्ति से वैश्विक व्यापार पर प्रेरक संगोष्ठी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही: ब्रह्माकुमारीज भदोही केंद्र की ओर से शनिवार को ‘आंतरिक शक्ति से वैश्विक व्यापार’ विषय पर मेडिटेशन हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रमुख कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातक एवं व्यावसायिक प्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा तिलक, पुष्पगुच्छ एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान काका कार्पेट के स्वामी यादवेंद्र राय काका तथा बीके विजयलक्ष्मी सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे। स्वागत नृत्य के माध्यम से प्रतिभागियों का अभिनंदन किया गया।

 

माउंट आबू से पधारी राजयोगिनी बीके उषा दीदी ने व्यापारिक क्षेत्र में सफलता हेतु आंतरिक ऊर्जा, सकारात्मक चिंतन और आध्यात्मिक मूल्यों की अनिवार्यता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यवसाय में वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब मन स्थिर, विचार शुद्ध और लक्ष्य स्पष्ट हों। उन्होंने ध्यान और राजयोग को मानसिक दृढ़ता का प्रभावी माध्यम बताया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में यादवेंद्र राय (काका), पीयूष बरनवाल, प्रमोद बरनवाल, ललित बरनवाल, अमर हर्ष, पूनम मौर्य, प्रियंका जायसवाल, केवल कृष्ण मित्तल, प्रकाश चंद्र जायसवाल, ए.के. ठुकराल तथा विमल बरनवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

अंत में बीके विजयलक्ष्मी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन बीके बृजेश भाई ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलेंगे विशेष अभियान

    जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात नियमों के कड़ाई से पालन और जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7NEWS, भदोही। जनपद भदोही में आयोजित जिला…

    विकसित भारत प्रदर्शनी में योजनाओं की मिली जानकारी, विभिन्न विभागों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

    विधायक विपुल दुबे व सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने फीता काटकर किया शुभारंभ, आमजन को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोही। विभूति नारायण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश