भदोही : चौकी प्रभारी की सतर्कता से हादसा टला, तीन युवकों की बची जान

चौकी प्रभारी की सतर्कता से हादसा टला, तीन युवकों की बची जान

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। नई बाजार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पारसनाथ यादव की तत्परता से शुक्रवार रात तीन युवकों की जान बच गई। गश्त के दौरान निर्माणाधीन पुलिया के पास गहरे गड्ढे में गिरे तीन युवकों को पुलिस टीम ने सुरक्षित निकाल लिया।

 

घटना देर रात एक्सेल हॉस्पिटल, इंदिरा मिल के निकट की है। चौकी प्रभारी यादव पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान पुलिया की ओर से असामान्य आवाजें सुनाई दीं। मौके पर जाकर देखा गया कि तीन युवक बाइक सहित गहरे गड्ढे में गिरे हुए थे। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

घायल युवकों को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल भदोही भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक ग्राम जगदीशपुर, थाना चिल्ह, जनपद मिर्जापुर के निवासी हैं, जो भदोही से घर लौटते समय अंधेरे में निर्माणाधीन पुलिया को न देख पाए और हादसे का शिकार हो गए।

 

बचाव कार्य में कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने दोनों सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा