बसुई नदी पर मिनी पुल निर्माण की मांग तेज, ग्रामीणों का कई गांवों में प्रदर्शन जारी

बसुई नदी पर मिनी पुल निर्माण की मांग तेज, ग्रामीणों का कई गांवों में प्रदर्शन जारी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। बसुई नदी पर मिनी पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को बरसठी-धनापुर-कुंदनपुर मार्ग पर जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन कर पुल निर्माण को लेकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग उठाई।

 

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मछलीशहर से मड़ियाहूं तहसील को जोड़ने वाली यह सड़क हजारों लोगों के आवागमन का मुख्य आधार है, लेकिन बसुई नदी पार करना ग्रामीणों, छात्रों और किसानों के लिए हमेशा चुनौती बना रहता है। बरसात में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

 

ग्रामीणों ने सामूहिक चंदे से नदी पर पिलरों का निर्माण कराया है। उनका कहना है कि मानक के अनुसार पिलर पूरी मजबूती से तैयार किए गए हैं, लेकिन अब छत डालने के लिए आर्थिक संसाधन नहीं हैं। नदी के दोनों ओर तकरीबन एक किलोमीटर सड़क कच्ची है—कुंदनपुर की ओर करीब 200 मीटर और धनापुर-बरसठी की ओर लगभग 800 मीटर—जबकि शेष सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि मिनी पुल बनने से बरसठी, जरौटा, धनापुर, कुंदनपुर, उमरम, कन्हवंशीपुर, धर्मदासपुर सहित कई गांवों के लोग सुरक्षित और सुगम आवागमन का लाभ उठा सकेंगे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जौनपुर और जल संसाधन विकास मंत्रालय से अनुरोध किया है कि या तो शीघ्र मिनी पुल निर्माण की स्वीकृति दी जाए या मौजूदा पिलरों पर छत डलवाने की व्यवस्था कराई जाए।

 

जज सिंह अन्ना ने कहा कि जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह मांग अब जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान