संविधान दिवस पर समाजवादी पार्टी ने लिया संविधान की रक्षा का संकल्प

संविधान दिवस पर समाजवादी पार्टी ने लिया संविधान की रक्षा का संकल्प

वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार तथा वरिष्ठ सपा नेता प्रदीप मौर्य के टड़िया चकबिही स्थित आवासीय कार्यालय में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान की रक्षा करने तथा उसमें निहित आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि भारत का संविधान महज एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा और हजारों वर्षों के इतिहास का सार है। उन्होंने कहा कि संविधान ही 140 करोड़ भारतीयों को उम्मीद देता है और न्याय, समानता, समावेशिता व लोकतंत्र के आदर्शों को जीवित रखता है।

वरिष्ठ नेता प्रदीप मौर्य ने संविधान की विशालता का उल्लेख करते हुए बताया कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है, जिसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 25 भाग शामिल हैं। इसकी विशालता का कारण भारत की विविधता और जटिलताओं को समाहित करना है।

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की अध्यक्षता में 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया था, इसलिए हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, जबकि इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

कार्यक्रम में हीरू यादव, मनोज यादव गोलू, काली प्रसाद गौड़, सुमित मौर्या, रामकुमार यादव, मनोज मौर्या, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, विनोद सिंह, अशोक मौर्या, राजू यादव, अयाज खान, संजय मौर्या, रिंकु पटेल और विनोद शुक्ला सहित कई कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान