एसआईआर को लेकर भाजपा पर बरसे अखिलेश, बोले—जल्दबाजी में वोट अधिकार छीना जा रहा

एसआईआर को लेकर भाजपा पर बरसे अखिलेश, बोले—जल्दबाजी में वोट अधिकार छीना जा रहा

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) को लेकर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के बहाने लोगों का मताधिकार छीना जा रहा है और भाजपा पूरी प्रक्रिया को जल्दबाजी में आगे बढ़ाने का दबाव बना रही है।

 

शनिवार को उन्होंने राज्य के उन कुछ बीएलओ के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की, जिनकी हाल ही में मौत हो गई थी। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को मृतक बीएलओ के परिवारों को कम से कम एक करोड़ रुपये की मदद और सरकारी नौकरी देनी चाहिए।

 

अखिलेश यादव ने दावा किया कि बीएलओ पर एसआईआर का काम अत्यधिक दबाव के साथ कराया जा रहा है, जबकि यह अत्यंत जिम्मेदारी और तकनीकी सावधानी वाला कार्य है। उन्होंने कहा कि— “एक बार फॉर्म रिजेक्ट हुआ तो मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पाएगा। इससे लोगों को कागज़ात लेकर कई बार चक्कर लगाने पड़ेंगे।”

 

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि अत्यधिक दबाव के कारण कुछ बीएलओ ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

 

अखिलेश ने यह भी दावा किया कि नगरपालिका के सफाई कर्मियों को बीएलओ का सहायक बनाकर काम करवाया जा रहा है, जबकि एसआईआर फॉर्म में कई तकनीकी जानकारियाँ होती हैं, जिन्हें पेशेवर प्रशिक्षण के बिना भरना मुश्किल है। उन्होंने पूछा—“भाजपा एसआईआर को लेकर इतनी जल्दबाजी में क्यों है? आखिर क्या छिपाना चाहती है?”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    हरि हर गंगा आरती समिति ने भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की     प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी