पीड़ितों को न्याय दिलाने में सक्रिय है मानवाधिकार एसोसिएशन : डॉ. परशुराम सिंह

पीड़ितों को न्याय दिलाने में सक्रिय है मानवाधिकार एसोसिएशन : डॉ. परशुराम सिंह

शहाबगंज। तियरी गांव में बुधवार को भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में मौलिक अधिकारों और सामाजिक न्याय पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में राष्ट्रीय सचिव वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य आमजन के बीच अमन और खुशहाली स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि जब पीड़ित व्यक्ति न्याय के लिए भटकते-भटकते थक जाता है और उसकी सुनवाई कहीं नहीं होती, तब मानवाधिकार एसोसिएशन उसकी सहायता के लिए आगे आता है।

प्रदेश प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि संगठन अन्याय, अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्षरत है। शासन-प्रशासन के सहयोग से पीड़ितों को न्याय दिलाना इसकी प्रमुख प्राथमिकता है।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. गीता शुक्ला ने मानवाधिकार संगठन द्वारा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार, बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या रोकने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं में संगठन की सक्रिय भूमिका समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन सचिव रवि प्रकाश सिंह, आयुष पाठक, शारिका दुबे, मिथिलेश कुमार पांडेय, श्यामजी सिंह, डॉ. निलेश मालवीय, प्रेम गिरी नागा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. परशुराम सिंह ने तथा संचालन सी. श्रीवास्तव ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान