तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

चकिया–इलिया मार्ग पर बरहुआं गांव के पास हादसा, स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार

 

चकिया (चंदौली) चकिया–इलिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह बरहुआं गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक मेराज (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो ई-रिक्शा को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

मगरौर गांव निवासी मेराज सुबह सवारी लेने के लिए ई-रिक्शा लेकर सैदूपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से घायल को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। सूचना मिलते ही सैदूपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया।

 

चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार चालक विक्की शाह अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसां गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा