नकली समरसेबुल बेचने वालों पर की गई सख्त कार्रवाई, तीन पर मुकदमा दर्ज

नकली समरसेबुल बेचने वालों पर की गई सख्त कार्रवाई, तीन पर मुकदमा दर्ज

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

गोपीगंज (भदोही)। जिले में नकली जिंदल कंपनी के समरसेबुल पंप बेचने वालों पर पुलिस और कंपनी प्रबंधन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में गोपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 17 निवासी विकास पुत्र गणेश प्रसाद की तहरीर पर तीन नामजद तथा दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

प्रार्थना पत्र में विकास ने बताया कि वह न्यू एचडी इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी स्टोर, ज्ञानपुर रोड, गोपीगंज में कार्यरत हैं। दुकान के स्वामी उनके सहपाठी रामजस यादव हैं और दुकान को जिंदल कंपनी के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क (1135065) के तहत अधिकृत डीलरशिप प्राप्त है।

 

विकास ने आरोप लगाया कि पड़ोसी दुकानदार संजय विश्वकर्मा, संचालक लक्ष्मी इंजीनियरिंग मशीनरी वर्क्स, नकली जिंदल समरसेबुल पंप भारी संख्या में बेच रहे थे। कंपनी के एमडी प्रदीप मित्तल ने भी पुष्टि की कि पूरे जिले में जिंदल कंपनी की अधिकृत डीलरशिप केवल न्यू एचडी इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी स्टोर को ही दी गई है।

 

विकास के विरोध करने पर संजय विश्वकर्मा ने कथित रूप से बताया कि उनका सामान विशाल मिश्रा उपलब्ध कराते हैं। उसी रात दुकान के बाहर डी-मार्क वाला समरसेबुल पंप उतारते हुए पकड़ा गया। इसका विरोध करने पर विशाल मिश्रा अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगा।

 

घटना की सूचना पर विकास ने जिंदल कंपनी के एमडी से बात कराई, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। पीड़ित ने थाने में संजय विश्वकर्मा, विशाल मिश्रा तथा अज्ञात 20–25 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

कंपनी के एमडी प्रदीप मित्तल ने चेतावनी दी है कि जिले में नकली जिंदल पंप बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “भदोही में केवल न्यू एचडी इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी स्टोर अधिकृत है, नकली सामान बेचने वालों की अब खैर नहीं।”

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा