नौकरी से निकाले जाने पर बिजलीकर्मी का हाई-वोल्टेज ड्रामा

भदोही में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा आउटसोर्सिंग कर्मचारी, आपूर्ति रही बाधित

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक आउटसोर्सिंग बिजली कर्मचारी ने सोमवार को ऊंज थाना क्षेत्र स्थित रमईपुर पावर हाउस में मुख्य बिजली आपूर्ति काट दी और ट्रांसफार्मर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

बताया गया कि दीपक कुमार यादव (निवासी सुनैचा, ऊंज) ग्रीट पावर कंपनी के अनुबंध पर बिजली विभाग में कार्यरत था। सोमवार करीब 11:50 बजे उसने नौकरी से हटाए जाने के विरोध में यह कदम उठाया। सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

अवर अभियंता रमेश प्रजापति व एसडीओ सुरेश यादव के आश्वासन के बाद कर्मचारी ने धरना समाप्त किया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। पुलिस ने मौके पर स्थिति को शांत कराते हुए मामला नियंत्रित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर