शिकायतकर्ता समाजसेवी की कार से कुचलकर हत्या

ग्राम प्रधान सहित दो हिरासत में

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

धसकरी (भदोही)। विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत करने वाले धसकरी गांव के समाजसेवी कमलाकांत दुबे की बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने इसे पूर्व नियोजित साजिश बताया है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

 

धसकरी निवासी कमलाकांत दुबे ने गांव में सरकारी धन के दुरुपयोग और विकास कार्यों में धांधली को लेकर शिकायत की थी। जिलाधिकारी के निर्देशन पर कराई गई जांच में लगभग 9.49 लाख रुपये का अनियमित भुगतान सामने आया। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बुधवार को ग्राम प्रधान मनीष कुमार यादव के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे।

 

इसी बीच रात करीब 10 बजे, भदोही नगर स्थित अपने मेडिकल स्टोर को बंद कर घर लौट रहे कमलाकांत को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान मनीष यादव व परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया गया है, जबकि कार मालिक एवं मुख्य आरोपी सुजीत कुमार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा सक्रिय हो गए। उन्होंने जिलाधिकारी और एसपी से बात कर मामले में कठोर कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद वह पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

जिलाध्यक्ष ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए भदोही प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. ए.के. शर्मा से भी बात कराई। मंत्री ने मृतक के भाई से फोन पर बात कर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया। पोस्टमार्टम में देरी की शिकायत पर जिलाध्यक्ष ने सीएमओ को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।

 

उधर, जिलाध्यक्ष की सूचना पर जिले के प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार