लूट की झूटी सूचनां देकर कम्पनी के कलेक्शन का पैसा डकारनें वाला फिल्ड मैनेजर गिरफ्तार

लूट की झूटी सूचनां देकर कम्पनी के कलेक्शन का पैसा डकारनें वाला फिल्ड मैनेजर गिरफ्तार, पचास हजार नगद व मोबाईल बरामद

 

चौबेपुर (वाराणसी) लूट की झूटी सूचनां देकर कम्पनी का कलेक्शन के पैसे को डकारने वाला फिल्ड मैनेजर आखिर कार चौबेपुर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। बताते चलें की संतानबें हजार चार सौ तीस रुपये का गबन करने के मामले में एक फाइनेंस कंपनी आशापुर शाखा में कार्यरत गुरवट थाना चोलापुर निवासी अभिषेक भारती पुत्र सुभाष राम उम्र 23 वर्ष को चौबेपुर पुलिस नें अपनें खास मुखबिर की सूचना पर बभनपुरा रिंग रोड के समीप से सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला गबन की गयी राशि में से 50000/- नगद और मोबाइल भी बरामद कर लिया।

 

विगत वर्ष गिरफ्तार कर्मी ने खुद मामला दर्ज कराया था। पूछताछ करनें पर अभिषेक भारती ने बताया कि मैं भारत फाइनेंस इंक्लूजन फाइनेंस लिमिटेड ब्रांच लोहिया नगर कॉलोनी आशापुर में मैनेजर पद पर कार्यत था। कंपनी द्वारा समूह का कार्य किया जाता है। जिसमें गांँव की महिलाओं को छोटा-मोटा काम करने के लिये कम्पनी से लोन दिया जाता है।

 

जिसकी किस्त की रिकवरी मैं करता था। दिनांक 30 मार्च 2023 को मैं ग्राम बभनपुरा से रिकवरी का कुल 97430 प्राप्त किया था। काफी पैसा इकट्ठा मिलने पर मेरे मन में लालच आ गया तो मैंने उस पैसे को कंपनी को वापस न करके अपने पास रख लेने की योजना बना लिया इसी योजना के क्रम में मैं एक झूठी कहानी बनकर बभनपुरा रिंग रोड के पास कंपनी द्वारा प्रदान किया गया टैबलेट ईट से कूच कर बगल में पानी वाले गहरे कुयें में फेंक दिया।

 

मोबाइल और पैसा अपने घर ले जाकर रख दिया वापस आकर अपने साथ लूट होने की कहानी बनकर दिनांक 31 मार्च 2023 को थाना चौबेपुर में मुकदमा लिखा दिया। वादी मुकदमा से कथित लूटे गये 97430 के संबंध में पूछा गया तो उसने बताया कि और पैसे तो खर्च हो गया लेकिन आरोपी के पास से ₹50000 नगद व 1 मोबाईल बरामद किया गया।

 

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ला उपनिरीक्षक दिलेश कुमार सरोज कांस्टेबल बृजेश कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा