अयोध्या से आये पीले अक्षत के साथ चौबेपुर में निकाली भव्य कलश यात्रा

अयोध्या से आये पीले अक्षत के साथ चौबेपुर में निकाली भव्य कलश यात्रा

शोभायात्रा में ढोल नगाड़े डीजे संघ लगे जय श्री राम के नारे

चौबेपुर (वाराणसी) अयोध्या मंदिर में श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण के तहत चौबेपुर पहुंँचे अक्षत यानी पीले चावल की रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी । पवित्र चावलों से भरे हुये कलश को बैंड बाजों के साथ एवं बड़े-बड़े हनुमान जी के झंडों एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के भव्य चित्र के साथ शोभायात्रा चौबेपुर के राम जानकी मंदिर से निकाली गयी।

शोभा यात्रा में क्षेत्र के सभी सम्मानित गणमान्यजन लोग भाड़ी संख्या में मौजूद रहे। यात्रा का संयोजन दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आकाश गुप्ता एवं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन चौबे ने किया । यात्रा राम जानकी मंदिर से शुरू होकर पूरे चौबेपुर बाजार एवं अन्य गाँव में भ्रमण करते हुये रामलीला मैदान पर आकर स्थगित हुयी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया ।

इस अवसर पर पवन चौबे ने कहा अयोध्या नगरी से आये हुये पूजित अक्षत को घर-घर दिया गया। एवं पूरे क्षेत्र में हर एक गांँव के एक-एक घर तक भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया जा रहा है ।

इस अवसर पर आकाश गुप्ता, नवीन गुप्ता, ग्राम प्रधान चौबेपुर राघवेंद्र जायसवाल, जिला संघ चालक शशिभूषण, जिला प्रचार प्रमुख अरविंद, गुड्डू सेठ, खंड कार्यवाह विनय, सुनील, श्रीनारायण, बिट्टल सिंह, मोनू सिंह, अखिलेश, मोनू चौबे एवं समस्त क्षेत्रवासी लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

    साप्ताहिक अवकाश, तय कार्य समय और वेतन सुरक्षा पर लागू हुए नए नियम मजदूर दिवस पर असीम अरुण का ऐलान, कहा—अब कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा   लखनऊ। उत्तर प्रदेश…

    23 की उम्र में साहित्य का सितारा बने अर्पित सर्वेश

    32 से अधिक पुस्तकें लिखकर युवा लेखक ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, कई भाषाओं में गूंजी लेखनी   प्रतापगढ़। कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और जब जुनून,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    बंद मकान में लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी समेत बाइक ले उड़े चोर

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    25 हजार का इनामी आफताब अंसारी गिरफ्तार

    25 हजार का इनामी आफताब अंसारी गिरफ्तार

    जनगणना 2027 के लिए 7 मई से शुरू होगा स्व-गणना अभियान

    जनगणना 2027 के लिए 7 मई से शुरू होगा स्व-गणना अभियान

    ट्रैफिक जाम पर पुलिस कमिश्नर सख्त

    ट्रैफिक जाम पर पुलिस कमिश्नर सख्त

    शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय के चेक वितरित

    शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय के चेक वितरित