सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे डम्पर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

पांडेयपुर बाजार में हादसा, मुआवजे की मांग पर अड़े रहे स्वजन

 

बबुरी (चंदौली)। थाना क्षेत्र के पांडेयपुर बाजार में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मुगलसराय–चकिया मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में लगे डम्पर (मिक्सचर मशीन) की चपेट में आने से पैदल चल रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार चंदाइत गांव निवासी रामनंदन मौर्य (65) किसी कार्य से पांडेयपुर बाजार आए हुए थे। इसी दौरान सड़क चौड़ीकरण के कार्य में लगा मिक्सचर मशीनयुक्त डम्पर सड़क से गुजर रहा था। अचानक रामनंदन मौर्य वाहन की चपेट में आ गए और डम्पर के पहियों में फंसकर काफी दूर तक घसीटते चले गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक चालक वाहन रोक पाता, तब तक रामनंदन मौर्य की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्वजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं बबुरी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों और स्वजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया। वे जिलाधिकारी और सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी मुगलसराय अनुपम मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्वजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया और पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने पर सहमत कराया। घंटों चली नोकझोंक के बाद स्वजनों ने शव पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस ने फरार डम्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा