मुगलसराय में 1.42 करोड़ की लागत से बनीं पांच सड़कें जनता को समर्पित

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा– जनहित सर्वोपरि, विकास कार्य आगे भी रहेंगे जारी

 

चंदौली। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में जनहित को समर्पित विकास कार्यों की कड़ी में विधायक रमेश जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित पांच सड़कों का लोकार्पण किया। कुल 1 करोड़ 42 लाख 92 हजार रुपये की लागत से बनी इन सड़कों को जनता को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है।

 

विधायक ने कहा कि जनता द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर ही योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। सड़कों के निर्माण और मरम्मत से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

 

उन्होंने बताया कि साहुपुरी एनडीआरएफ संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य 26 लाख 89 हजार रुपये की लागत से कराया गया है। वहीं मुगलसराय पड़ाव से गौरैया संपर्क मार्ग पर 82 लाख 06 हजार रुपये, पड़ाव पंचफेनवा मार्ग से सीतापुर संपर्क मार्ग पर 21 लाख 23 हजार रुपये, डिहवा संपर्क मार्ग के नवीनीकरण पर 10 लाख 75 हजार रुपये तथा खजुरगांव बस्ती मार्ग की मरम्मत पर 3 लाख 45 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।

 

विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विकास की यह गति आगे भी अनवरत जारी रहेगी। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शासन से बजट लाकर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाते रहेंगे।

 

लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल सहित जयदीप तिवारी, कल्लू पाल, लोकनाथ पटेल, संजय पासवान, संजय तिवारी, श्याम नारायण पटेल, दिनेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, जयप्रकाश सिंह तथा विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा