पासिंग आउट परेड से लौटे लेफ्टिनेंट सुधांशु सिंह का गांव में भव्य अभिनंदन

आईएमए देहरादून से कमीशन मिलने के बाद पहली घर वापसी पर गाजे-बाजे संग निकला जुलूस

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

सुजानगंज (जौनपुर)। विकास खंड सुजानगंज के ऊंचगांव निवासी स्वर्गीय चंद्रेश सिंह के छोटे पुत्र लेफ्टिनेंट सुधांशु सिंह के भारतीय थल सेना में कमीशन प्राप्त करने पर सोमवार को गांव में उत्सव का माहौल रहा। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी की 157वीं पासिंग आउट परेड से कमीशन मिलने के बाद पहली बार घर लौटने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

लेफ्टिनेंट सुधांशु सिंह ने सुजानगंज स्थित गौरी शंकर मंदिर तथा बसरही स्थित दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात गाजे-बाजे के साथ खुले वाहन में जुलूस निकाला गया। ग्रामीणों ने देशभक्ति के नारों के बीच उनका अभिनंदन किया। निज आवास पहुंचने पर उन्होंने बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

सुधांशु सिंह ने बारहवीं तक की शिक्षा मध्यप्रदेश बोर्ड से इंदौर में पूरी की। वर्ष 2021 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एनडीए परीक्षा में सफलता के बाद आईएमए से प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी माता गायत्री सिंह गृहिणी हैं, जबकि बड़े भाई दिव्यांशु प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

स्वागत समारोह में सेवानिवृत्त जेलर कमलेश सिंह, सेवानिवृत्त प्रोफेसर कमलाकांत सिंह, सेवानिवृत्त वन दरोगा राम सिंह वैश सहित पंकज दूबे, सत्येंद्र सिंह, दीपक सिंह दीपू, शेषमणि सिंह, रमेश सिंह, अनिल सिंह, संत बहादुर सिंह, मनोज सिंह, नागेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

    जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को…

    जौनपुर में बेटी ने निभाया बेटा होने का फर्ज, भाई को दी मुखाग्नि—टूटी सामाजिक रूढ़ियां

    पति के बाद अब भाई का भी अंतिम संस्कार कर अंजू पाठक ने पेश की साहस और कर्तव्य की मिसाल; समाज में सराहना की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ