सपा नेता मनोज सिंह डब्लू बोले– आठ घरों में चोरी, किशोर की हत्या से गांव में आक्रोश

सपा नेता मनोज सिंह डब्लू बोले– आठ घरों में चोरी, किशोर की हत्या से गांव में आक्रोश

 

चंदौली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने दुधारी गांव के दौरे के बाद जनपद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डकैती की घटना को दबाने के लिए पुलिस सच्चाई पर झूठ का परदा डालने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद त्वरित जांच और कार्रवाई करने के बजाय पुलिस बयानबाजी में जुटकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का काम कर रही है।

 

मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि दुधारी और मिश्रपुरा गांवों में कुल आठ घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। दुधारी में डकैतों का विरोध करने पर किशोर मुन्ना राम की हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या हो गई है।

 

उन्होंने पूर्व की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुगलसराय में दवा व्यापारी की हत्या के मामले में भी पुलिस ने जल्दबाजी में गलत गिरफ्तारी दिखाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। काजीपुर की घटना में भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे। अब दुधारी की डकैती और किशोर की हत्या के मामले में क्षेत्राधिकारी का गैर-जिम्मेदाराना बयान सामने आया है, जिसमें इसे दो पक्षों के विवाद के बाद हुई मारपीट बताया गया।

 

सपा नेता ने कहा कि घटना की निष्पक्ष तफ्तीश और सच्चाई सामने लाने के बजाय पुलिस बयानबाजी में तेजी दिखा रही है, ताकि अपराध रोकने में अपनी नाकामी छिपाई जा सके। यह बयान न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि इससे पीड़ित परिवार और ग्रामीण आहत हैं। दुधारी के ग्रामीणों में इसको लेकर जबरदस्त आक्रोश है।

 

मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जब पुलिस ही इस तरह का रवैया अपनाएगी तो पीड़ित परिवारों को न्याय कौन दिलाएगा। ऐसी घटनाओं से पुलिस की साख पर असर पड़ा है और आमजन का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने बताया कि दुधारी और मिश्रपुरा में चार-चार घरों में चोरी हुई है, वहीं एक बोलेरो का शीशा तोड़कर उसे चोरी करने का भी प्रयास किया गया, जिसकी जानकारी वाहन स्वामी ने दी है।

 

अंत में उन्होंने जनता से अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाने की अपील की और साहस दिखाने वाले किशोर मुन्ना राम को सलाम करते हुए कहा कि उसके साहस को उचित सम्मान मिलना चाहिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम