राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्य नामित

नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में हर्ष, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

 

चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने पर जिले में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है।

 

राष्ट्रीय परिषद की सदस्य बनाए जाने पर सांसद दर्शना सिंह ने पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा, अनुशासन और कार्यकर्ता आधारित संस्कृति ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

 

सांसद दर्शना सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सशक्त संगठन के सहारे भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाते हुए देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर करेगी।

 

इस अवसर पर चंदौली के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सांसद दर्शना सिंह को राष्ट्रीय परिषद की सदस्यता मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति न केवल जनपद बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और इससे संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कोतवाली पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा   सकलडीहा (चन्दौली)। कोतवाली क्षेत्र के महेसुआ नई बाजार निवासी नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने…

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    आर्य वीर दल ने प्राचीन भित्ति चित्रों की नई श्रृंखला खोजी   नौगढ़। सार्वदेशिक आर्य वीर दल वाराणसी परिमंडल के तत्वावधान में सोमवार को कछुआ कुंड क्षेत्र में ट्रैकिंग, पर्वतारोहण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम