राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

डीएम ने कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा बैठक में विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष अभियान चलाने को कहा

 

चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने सभी संबंधित विभागों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्टाम्प, परिवहन कर सहित अन्य विभागों से कहा कि आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष विशेष अभियान चलाकर वसूली सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

समीक्षा के दौरान पीओ ईडा द्वारा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा होने पर ही वेतन निर्गत करने के निर्देश दिए। वहीं खान अधिकारी की प्रगति संतोषजनक न होने पर चेतावनी पत्र जारी करने का आदेश दिया गया।

 

जिलाधिकारी ने लंबित राजस्व वादों के निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही वसूली बढ़ाने, वरासत दर्ज करने की प्रक्रिया में सुधार तथा फार्मर आईडी के कार्य में तेजी लाने को कहा।

 

डीएम ने कहा कि आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है और इसकी नियमित मॉनिटरिंग उच्च स्तर से की जा रही है। इसलिए सभी अधिकारी आईजीआरएस पर प्राप्त संदर्भों की दैनिक समीक्षा करें और समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। भविष्य की समीक्षा में यदि डिफाल्टर श्रेणी में कोई संदर्भ पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सर्वेश गौतम, आबकारी अधिकारी, खान अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा