योगी सरकार देगी युवाओं को बड़ा तोहफा, 2026 में डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां

पुलिस और शिक्षा विभाग में होंगी सबसे अधिक भर्तियां, पारदर्शी प्रक्रिया का दावा

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को वर्ष 2026 में बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सभी विभागों से सरकारी नौकरी के रिक्त पदों का विवरण तलब किया था, ताकि खाली पदों पर शीघ्र नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

 

समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 में प्रदेश के युवाओं को लगभग डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देने की अनुमति प्रदान कर दी है। ये भर्तियां पुलिस, शिक्षा, राजस्व, आवास विकास सहित विभिन्न विभागों में की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक नियुक्तियां पुलिस और शिक्षा विभाग में होने की संभावना है।

 

इसके साथ ही वर्ष 2026 में योगी सरकार के नाम सर्वाधिक सरकारी नौकरी देने का एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज होगा। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश की पहली सरकार होगी, जिसने दस वर्षों में करीब दस लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य हासिल किया है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले साढ़े आठ वर्षों में ही विभिन्न विभागों में साढ़े आठ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।

 

सरकार का दावा है कि ये सभी भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत की गई हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं का सरकार पर भरोसा और मजबूत हुआ है। पूर्ववर्ती सरकारों के दौर में जहां भर्ती प्रक्रियाओं पर सवाल उठते रहे, वहीं योगी सरकार ने पारदर्शिता को प्राथमिकता देकर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    हरि हर गंगा आरती समिति ने भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की     प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी