नीतीश कुमार विवाद में सपा नेता सुमैया राणा की सुरक्षा निगरानी बढ़ी

घर से बाहर निकलने पर रोक, पुलिस ने हाउस अरेस्ट से किया इनकार

 

लखनऊ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े नकाब (हिजाब) विवाद में तहरीर देने वाली समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा की सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। लखनऊ के लालकुआं स्थित उनके आवास पर कैसरबाग पुलिस बल तैनात किया गया है। सुमैया राणा का कहना है कि उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि पुलिस प्रशासन हाउस अरेस्ट किए जाने से इनकार कर रहा है।

 

सुमैया राणा ने बताया कि उनके घर के बाहर पुलिस बल मौजूद है और आवाजाही पर रोक लगाई गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह कदम एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था के तहत उठाया गया है।

 

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व सपा नेता सुमैया राणा ने कैसरबाग कोतवाली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के खिलाफ तहरीर दी थी। मामला बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान छात्रा को सम्मानित किए जाने के समय कथित रूप से मुख्यमंत्री द्वारा उसका हिजाब हटाने से जुड़ा है।

 

इस संबंध में सुमैया राणा ने कहा था कि यह घटना बेहद शर्मनाक है और वीडियो देखने के बाद यह समझ में नहीं आता कि महिलाओं के प्रति ऐसी सोच कैसे रखी जा सकती है, जबकि देश में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है।

 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सुमैया राणा द्वारा प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कैसरबाग पुलिस उनके आवास पर पहुंची। इसी के बाद उनके हाउस अरेस्ट की चर्चा तेज हो गई। हालांकि, कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने साफ कहा कि किसी तरह की नजरबंदी नहीं की गई है और पुलिस टीम केवल तहरीर के संबंध में पूछताछ के लिए उनके आवास पर गई थी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    हरि हर गंगा आरती समिति ने भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की     प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी