कपलिंग टूटने से फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे जाम

जफराबाद स्टेशन पर तकनीकी खराबी, यात्रियों को हुई परेशानी

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जफराबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वाराणसी से लखनऊ जा रही फरक्का एक्सप्रेस की कपलिंग टूट गई। तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन करीब दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फरक्का एक्सप्रेस दोपहर 2:10 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची थी। ट्रेन जैसे ही स्टेशन से अयोध्या की ओर रवाना हुई, इंजन के बाद एक बोगी छोड़कर दो बोगियों के बीच की कपलिंग अचानक टूट गई।

कपलिंग टूटने की जानकारी मिलते ही लोको पायलट सदानंद ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को तत्काल रोक दिया। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही सीएलडब्लू को अवगत कराया गया।

सूचना पर सीनियर टेक्नीशियन प्रांजल यादव टीम के साथ स्टेशन पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कपलिंग को दुरुस्त किया गया। इसके बाद शाम 4:05 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि फरक्का एक्सप्रेस के खड़ी रहने के बावजूद अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। सभी ट्रेनों को वैकल्पिक लाइन से सुरक्षित निकाल दिया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    जौनपुर के बहरपुर गांव की प्रतिभा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)  जौनपुर। जनपद के डोभी ब्लॉक अंतर्गत बहरपुर…

    अचानक बदला मौसम: गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता

    सुहावना हुआ मौसम, लेकिन चना-सरसों की फसल पर संकट; अगले 24 घंटे में और बारिश के आसार   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी (जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल