शीतलहर में प्रशासन की तैयारी फेल

मड़ियाहूं–बरसठी में अलाव नहीं, पेड़ों की कटाई पर भी सवाल

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच मड़ियाहूं–बरसठी क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां धरातल पर नदारद दिख रही हैं। प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीरों, मजदूरों, बुजुर्गों और गरीब तबके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

निगोह, मियाचक, कटवार और रसूलहा जैसे व्यस्त तिराहों पर अब तक अलाव नहीं जलाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड बढ़ने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे आमजन ठिठुरने को मजबूर है।

 

स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस संबंध में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को शिकायत भी दी गई, लेकिन इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। प्रशासन की उदासीनता से क्षेत्र में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

इधर, वनविभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में हरे और सूखे पेड़ों की अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी है, जबकि इसे रोकने के लिए कोई सख्ती नहीं दिखाई जा रही। आश्चर्य की बात यह है कि अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने के नाम पर विभाग असमर्थता जता रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष ठंड के मौसम में अलाव की व्यवस्था केवल कागजों में दिखाई जाती है। जमीनी स्तर पर न तो अलाव जलते हैं और न ही ठंड से राहत के कोई ठोस इंतजाम नजर आते हैं।

 

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी प्रमुख तिराहों और सार्वजनिक स्थलों पर तत्काल अलाव की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही वनविभाग द्वारा अवैध पेड़ कटान पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिले और पर्यावरण की रक्षा हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा