डिफेंडर वाले नेता जी और न्याय का सवाल

कमलाकांत दुबे हत्याकांड में आर्थिक सहयोग बनाम जवाबदेही की बहस तेज

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

भदोही। 10 दिसंबर 2025 की रात लगभग 9:30 बजे भदोही के धसखरी गांव में समाजसेवी कमलाकांत दुबे की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य घटना के बाद न केवल पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। न्याय की उम्मीद लगाए परिवार और युवाओं के संघर्ष के बीच अब यह बहस तेज हो गई है कि आर्थिक सहयोग ज्यादा अहम है या न्याय की ठोस पहल।

हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठे। जिस आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए था, उसने पुलिस की नाक के नीचे से अदालत में सरेंडर कर दिया। एक अन्य आरोपी की अगले दिन गिरफ्तारी हुई। इसके बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा पीड़ित परिवार से मुलाकात, शोक संवेदना, न्याय की मांग और आर्थिक सहयोग का सिलसिला शुरू हो गया।

औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने पीड़ित परिवार से मिलकर 10 हजार रुपये की सहायता दी और मुख्यमंत्री से मिलवाकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने क्राउड फंडिंग के माध्यम से लाखों रुपये की सहायता जुटाई। मिर्जापुर और भदोही के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भी आर्थिक सहयोग के साथ हर स्तर पर लड़ाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने परिवार को 50 हजार रुपये की मदद दी और आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने तथा मुख्यमंत्री से मिलवाने का वादा किया। भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने भी परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिया, हालांकि उन्होंने आर्थिक सहायता नहीं दी।

इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा काशी प्रांत से जुड़े नेता अमित सिंह ‘प्रिंस’ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को एक लाख रुपये का चेक दिया और इसकी तस्वीरें भी खिंचवाईं। हालांकि, जब एक वरिष्ठ पत्रकार द्वारा उनसे बयान लेने का आग्रह किया गया तो उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि “यह दिखाने की चीज नहीं है।”

लेकिन दूसरी ओर, चेक देते समय खिंचवाई गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं, जिन्हें समर्थकों द्वारा प्रचारित किया गया। इसी को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि अगर सहयोग दिखाने की चीज नहीं है, तो तस्वीरें क्यों?

पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि बयान दिया जाता तो चर्चा केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं रहती, बल्कि सरकार की कानून-व्यवस्था, न्याय प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई पर भी सवाल उठते।

आलोचकों का तर्क है कि जिला स्तर के नेता होने के नाते अमित सिंह ‘प्रिंस’ को अपनी सरकार और सिस्टम की जवाबदेही पर खुलकर बोलना चाहिए था, न कि कैमरे से दूरी बनानी चाहिए थी।

अब सवाल यह भी उठ रहा है कि

क्या पीड़ित परिवार को सरकार से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कोई ठोस प्रयास होगा?

क्या आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के लिए राजनीतिक दबाव बनाया जाएगा?

या फिर सहायता केवल चेक और फोटो तक सीमित रह जाएगी?

सामाजिक संगठनों और युवाओं का कहना है कि पैसा अस्थायी है, लेकिन न्याय स्थायी मिसाल बनता है। कमलाकांत दुबे के परिवार को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ त्वरित और कठोर न्याय मिलना चाहिए, ताकि न्याय के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के हौसले कमजोर न हों।

रामसेतु निर्माण में गिलहरी के कंकड़ की तरह, हर छोटा प्रयास महत्वपूर्ण है—लेकिन न्याय की दिशा में उठाया गया एक मजबूत कदम किसी भी बड़े दान से कहीं अधिक मूल्यवान होता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा