महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मिशन शक्ति केंद्रों को और प्रभावी बनाने के निर्देश

पुलिस कार्यालय सरपतहा में हुई समीक्षा बैठक, गांव-गांव पहुंचेंगी महिला पुलिसकर्मी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस कार्यालय सरपतहा में मिशन शक्ति केंद्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

बैठक में क्षेत्राधिकारी औराई राजीव कुमार सिंह सहित जनपद के सभी मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारी अधिकारी एवं नियुक्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान की प्रगति, कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर इसके प्रभाव का विस्तार से मूल्यांकन किया गया।

 

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा जनपद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पीड़ित महिला बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सके और उसे तत्काल, सम्मानजनक व प्रभावी सहायता उपलब्ध हो।

 

बैठक में निर्देश दिए गए कि मिशन शक्ति केंद्रों पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी प्रतिदिन गांवों का भ्रमण करें और महिलाओं को मिशन शक्ति योजना, संबंधित हेल्पलाइन नंबरों, मिलने वाले लाभों और सहायता की प्रक्रिया की जानकारी दें। इससे अधिक से अधिक महिलाएं इस अभियान से जुड़ सकेंगी और जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगी।

 

अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा सके। बैठक के अंत में सभी पुलिसकर्मियों से महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा